WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

LPG Gas Cylinder Price : एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम हुए बेहद ही सस्ते, जानिए ताजा रेट।

एलपीजी गैस सिलेंडर का हर घर में रसोई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों का असर आम आदमी के जेब पर बहुत पड़ता है। अब जीएसटी घट गई है। बहुत लोगों के मन में यह सवाल है की जीएसटी घटने के बाद क्या एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कम होगी इसी का जवाब हम आपको इस पोस्ट में देने वाले है। अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

क्या एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ

कुछ समय पहले सरकार ने जीएसटी में बदलाव किया है। लोगों का आर्थिक बोझ कम करना यह इसका उद्देश्य है। महंगाई पर काबू पाने में इस निर्णय से मदद होगी। भारत में अब 5% और 18% यह दो टैक्स स्लैब मौजूद है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर जीएसटी 5% थी और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर जीएसटी 18% थी। नए बदलाव के बाद भी यही दर है। अभीभी सिलेंडर पुराने रेट में ही मिल रहे हैं।

क्या घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कम होगी

घरों में रसोई करने के लिए 14.2 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। जीएसटी कम होने की खबर सुनकर लोग खुश हो गए थे। लोगों को यह लगा की अब गैस सिलेंडर की कीमतें भी कम होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की जीएसटी वैसे की वैसे ही है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है। अगर भविष्य में जीएसटी और कम हो जाती है तो इसका लाभ सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों को मिलेगा।

व्यावसायिक गैस सिलेंडर पर असर

व्यवसायिक सिलेंडरों का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट में किया जाता है। इन पर 18% जीएसटी पहले से है। कुछ जगहों पर किमतों में थोड़ा बदलाव आया है लेकिन यह बहुत कम है। इसलिए अभी तो व्यावसायिक गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली है।

भविष्य की संभावना

भविष्य में गैस सिलेंडरों की कीमत कम हो सकती है। सप्लाई चैन और मार्केट कंपिटीशन में सुधार होने से बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव होता है तो हम आपको पोस्ट के माध्यम से सुचित कर देंगे।

Leave a Comment